
अड़़तालीस घंटे की रिमाड पर जेल से आज आएगा डेनियल
Kanpur News - अकबरपुर में कौशल प्रशिक्षण के नाम पर धर्मांतरण कराने के आरोप में जेल में बंद डेनियल को सीजेएम कोर्ट ने 48 घंटे की रिमांड पर पुलिस को सौंपने की अनुमति दी है। पुलिस अब डेनियल से पूछताछ कर धर्मांतरण के लिए की गई फंडिंग और अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
अड़़तालीस घंटे की रिमाड पर जेल से आज आएगा डेनियल -सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई के बाद पुलिस को दी रिमांड की मंजूरी -धर्मांतरण के लिये हुई फंडिग की जानकारी जुटायेगी पुलिस कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर में कौशल प्रशिक्षण की आड़ में धर्मांन्तरण कराने के मामले में जेल भेजे गए आरोपितों के मामले में चल रही विवेचना में कुछ नए तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने जेल में निरुद्ध संस्था के एकांउटेंट की रिमांड का आग्रह सीजेएम कोर्ट में किया था। बुधवार को अदालत ने इसकी मंजूरी प्रदान कर दी। अब पुलिस गुरूवार को 11 बजे उसको रिमांड पर लाकर उससे पूछताछ व विवेचना में सामने आए बिंदुओं के बावत तहकीकात करेगी।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर के पास मछली पट्टनम आंध प्रदेश की नवाकांती सोसाइटी कौशल प्रशिक्षण की आड़ में गरीबों को अपने जाल में फंसाकर उनको ईसाई बनाने का खेल चला रही थी सोसाइटी की ओर से मानदेय पर कुछ लोगों को रखकर युवाओं, महिलाओं को इस प्रशिक्षण में लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस मामले में कन्नौज से इनपुट मिलने के बाद पुलिस व एसआइटी छानबीन कर रही थी। इसी क्रम में प्रलोभन में आकर मानदेय पर रखे गए निबौली गांव निवासी राम भरोसे ने ठठिया कन्नौज के घटनाक्रम के बाद अकबरपुर कोतवाली में को मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने संस्था के एकाउंटेंट डेनियल शरद सिंह, पादरी हरिओम त्यागी व संस्था की प्रधानाचार्य सावित्री शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की छानबीन कर रही पुलिस को संस्था के खातों के खंगालने पर 8 सौ खातों में 1.87 करोड़ रुपये एक साल में भेजने की बात सामने आई थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में सिलाई केंद्र व हैंडपंप आदि के प्रलोभन का भी खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने डेनियल शरद सिंह को रिमांड पर दिए जाने के लिए मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में आवेदन किया था। मामले में बुधवार को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने 48 घंटे की पुलिस रिमांड की मंजूरी प्रदान कर दी। अदालत के आदेश के बाद अब उसको गुरूवार सुबह 11 बजे माती कारागार से रिमांडपर लाने के बाद पुलिस विवेचना में मिली जानकारी के साथ ही खातों में भेजी गई धनराशि आदि के बावत छानबीन करेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




