लोडर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर देहात के कृपालपुर गांव के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से साइकिल सवार राम औतार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने फरार लोडर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

लोडर की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कृपालपुर गांव के सामने कानपुर-औरैया हाईवे पर रविवार सुबह दस बजे तेज रफ्तार लोडर कि टक्कर से साइकिल सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। गदाईखेड़ा अकबरपुर निवासी 55 साल के राम औतार रविवार को घर से साइकिल लेकर अकबरपुर जाने कि बात कहकर निकले थे। रास्ते में कृपालपुर गांव के पास सुबह करीब दस बजे वह कानपुर-औरैया हाईवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनको टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देकर घायल को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ श्रीप्रकाश ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे कि सूचना पर मेडिकल कालेज पहुंचे परिजनों को उनकी मौत कि जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। पति कि मौत से उनकी पत्नी सरोज देवी बेहाल हो गईं, जबकि पुत्र राजीव व संजीव के अलावा भाई कैलाश बिलख उठे। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार लोडर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।