ओटीपी बताया न पासवर्ड, खाते से 19.87 लाख पार
Kanpur News - कानपुर के सिविल लाइंस में साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर मात्र दो दिन में 19.87 लाख की ठगी कर ली। युवक ने न पासवर्ड दिया और न ही किसी को ओटीपी बताया। ठगों ने 11 बार में पूरी रकम उड़ाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

--------------------- कानपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस में साइबर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर मात्र दो दिन में 19.87 लाख की ठगी कर ली। ठगी के शिकार युवक ने न पासवर्ड और न ही किसी को ओटीपी बताया है। ठगों ने पूरी रकम 11 बार में खाते से उड़ाई। एकाएक रुपये निकासी के मैसेज देख पीड़ित ने साइबर सेल समेत कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस छह दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइंस बाबा घाट में रहने वाले धर्मप्रकाश गुप्ता की तहरीर के मुताबिक यूनियन बैंक में उनका खाता है। चार फरवरी को काम में व्यस्त थे।
तभी शाम को दो मोबाइल नंबर पर अचानक दो लाख रुपये निकासी के एकाएक मैसेज आने लगे। आनन-फानन बैंक पहुंचे, लेकिन तब तब यह बंद हो चुकी थी। दूसरे दिन भी इसी तरह निकासी होते हुए कुल 19.87 लाख रुपये खाते से निकल गए। वारदात के वक्त न उनके पास कोई ओटीपी आया न ही उन्होंने किसी को कोई जानकारी दी। आशंका है कि शातिरों ने मोबाइल हैककर ठगी की घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




