
पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल के खाते से उड़ाई रकम
संक्षेप: Kanpur News - कल्याणपुर में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल यादव के खाते से साइबर ठगों ने 24,999 रुपये चुरा लिए। यह रकम 21 सितंबर को यूपीआई के जरिए चार बार में ट्रांसफर की गई। पीड़ित ने साइबर सेल को सूचित किया और कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल्याणपुर, संवाददाता। पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल के खाते से साइबर ठगों ने हजारों की रकम पार कर दी। जानकारी साइबर सेल में देने के बाद पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल यादव का सीएसजेएमयू स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बचत खाता है। गत 21 सितंबर की सुबह शातिरों ने उनके खाते से 24,999 की रकम पार कर दी। इस रकम को शातिरों ने यूपीआई के जरिए चार बार में ट्रांसफर की। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित हेड कांस्टेबल ने 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




