ओटीपी न कॉल, बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के खाते से 14. 22 लाख पार
कानपुर के साकेत नगर में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के खाते से 14.22 लाख रुपये चुरा लिए। जब वह बैंक पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके खाते में केवल दो रुपये बचे हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच चल रही है।

कानपुर, संवाददाता। साकेत नगर में साइबर ठगों ने बुजुर्ग ई-रिक्शा के खाते से 14़ 22 लाख रुपये उड़ा दिए। बैंक रुपये निकालने पहुंचे बुजुर्ग खाताधारक को जब खाते में मात्र दो रुपये होने की जानकारी मिली तो वह बदहवास हो गए। पीड़ित ने किदवई नगर थाने में रिपोर्ट कराई है। साकेत नगर निवासी ई-रिक्शा चालक मो़ सलीम के अनुसार उनका केनरा बैंक बर्रा वेस्ट-2 में खाता है। पिछले साल जमीन बेचने के एवज में खरीदारों से करीब 14 लाख रुपये अपने बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से मंगाए थे, जो अगस्त 2025 तक खाते में जमा थे। इस बीच साइबर ठगों ने खाते से पूरी रकम उड़ा दी।
उन्होंने बताया कि कि किसी को भी खाता संबंधित जानकारी नहीं दी थी और न ही ओटीपी बताया था। यह भी बताया कि उनके पास किसी ट्रांजेक्शन का मैसेज भी नहीं आया था। 28 अप्रैल को जब पैसा निकालने बैक पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में साइबर सेल हेल्पलाइन व थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


