युवक के खाते में आई रकम, जांच में जुटी साइबर सेल
Kanpur News - कल्याणपुर में नानकारी निवासी सुधीर कुमार के एचडीएफसी खाते में विभिन्न खातों से 1.75 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। युवक ने अज्ञात व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी दी थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे सका, जिसके चलते उसके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई।

कल्याणपुर, संवाददाता। नानकारी में एक युवक के खाते में विभिन्न खातों के जरिए लेनदेन किया गया। मामला संज्ञान में आने पर साइबर सेल की टीम ने युवक से पूछताछ की। वहीं, खाते में आई रकम का विवरण न दे पाने पर दरोगा ने कल्याणपुर थाने में युवक समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा सचिन कुमार ने बताया कि उन्हें नानकारी निवासी सुधीर कुमार के एचडीएफसी खाते में विभिन्न खातों से एक लाख 75 हजार 63 रुपए की रकम ट्रांसफर किए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर वह टीम के साथ पूछताछ के लिए सुधीर के घर पहुंचे।
जहां सुधीर ने बताया कि कुछ समय पूर्व उसने रुपयों के लालच में एक अज्ञात व्यक्ति को अपने खाते संबंधी जानकारी व डेबिट कार्ड दे दिया था। उस युवक के बारे में पुलिस ने पूछा तो सुधीर कोई भी जानकारी पुलिस को नहीं दे सका। जिस पर दरोगा सचिन ने सुधीर के खिलाफ कल्याणपुर थाने में आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा मामले की जांच शुरू कर दी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


