चावल बेचने के नाम पर चूना, महिला व्यापारी से 8.75 लाख की ठगी

Feb 06, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में एक महिला व्यापारी को ऑनलाइन शापिंग कंपनी की वेबसाइट से चावल की जानकारी लेने के बाद ठग ने झांसे में ले लिया। उसने 50 टन चावल का ऑर्डर दिया और 8.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। माल न आने पर महिला ने साइबर थाने में शिकायत की। मामले की जांच जारी है।

चावल बेचने के नाम पर चूना, महिला व्यापारी से 8.75 लाख की ठगी

कानपुर, संवाददाता। ऑनलाइन शापिंग कंपनी की वेबसाइट में चावल की जानकारी लेने के बाद महिला व्यापारी को कॉल कर साइबर ठग ने खुद को व्यापारी बताकर झांसे में ले लिया। ठग द्वारा भेजी गई फोटो देखकर महिला ने आरोपित को 50 टन चावल का आर्डर दे दिया। 8.75 लाख रुपये ट्रांसफर करने के बाद माल नहीं पहुंचने पर महिला व्यापारी को धोखाधड़ी की एहसास हुआ। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। तिलक नगर निवासी अल्पना मिश्रा के अनुसार उनकी फर्म शक्ति इंटरप्राइजेज चावल खरीदने और बेचने का काम करती है। उन्होंने कुछ दिनों पहले एक ऑनलाइन शापिंग कंपनी की बेवसाइट पर चावल खरीदने के लिए विज्ञापन देखा।

कुछ देर बाद उनके पास एक कॉल आई। उसने अपना नाम लखनऊ निवासी संजय मिश्रा बताते हुए कहा कि उसके पास बेहतर क्वालिटी का चावल है। व्हाट्सएप पर सैंपल का फोटो भेजकर सस्ते दाम में बेचने की बात की। झांसे में आकर उन्होंने 50 टन चावल का आर्डर दिया। साथ ही मां वैष्णो इंटरप्राइजेज के प्रोपसाइटर मनोज के खाते में 8.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद उसने कॉल कर 10 हजार रुपये माल भेजने का भाड़े के रूप में ट्रांसफर करवाए। काफी समय बीतने के बावजूद माल नहीं आया। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।