साइबर फ्रॉड से सावधान! जालसाजों ने फर्जी मैसेज भेज महिला से 25 हजार ठगे

साइबर फ्रॉड से सावधान! जालसाजों ने फर्जी मैसेज भेज महिला से 25 हजार ठगे

संक्षेप:

Kanpur News - साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैंट में ठगों ने महिला को फोन कर उनके खाते में 55 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन करने का झांसा दिया और मोबाइल पर उसका फर्जी मैसेज भी भेज दिया। इसके बाद महिला ने बताए नंबर पर पहले 25 हजार रुपये बेज दिए। बैलेंस चेक किया तो पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। 

Oct 25, 2025 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैंट में साइबर ठग ने महिला को फोन क उनके खाते में 55 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन करने का झांसा दिया और मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज भी भेज दिया। इसके बाद महिला ने आरोपित के बताए गए नंबर पर पहले 25 हजार रुपये भेजकर बैलेंस चेक किया तो पीड़िता को ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़िता ने कैंट थाने में ममला दर्ज कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कैंट के नवशील अपार्टमेंट निवासी शालिनी शुक्ला के अनुसार, 11 अक्टूबर की शाम को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले खुद का नाम मनोज कुमार बताया। साथ ही आरोपित ने पीड़िता से कहा कि उसने गलती से उनके खाते में उसने गलती से 55 हजार रुपये भेज दिए हैं। आरोपित ने उनके मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का फर्जी मैसेज भी भेजा। इसे देखने के बाद पीड़िता ने पहले आरोपित के दिए गए नंबर पर 25 हजार रुपये भेजे। इसके बाद महिला ने बैलेंस चेक किया तो उन्हें आरोपित द्वारा ठगी किए जाने की जानकारी हुई।

उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी जांच के बाद कैंट थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार राय ने बताया कि मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है।