वाहन चालान का लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड से 3.70 लाख पार किए

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - वाहन चालान का लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड से 3.70 लाख पार किए वाहन चालान का लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड से 3.70 लाख पार किए

वाहन चालान का लिंक भेजा और क्रेडिट कार्ड से 3.70 लाख पार किए

कल्याणपुर। साइबर ठगों ने वाहन चालान के नाम पर भेजे गए मैसेज के जरिए पीड़ित का मोबाइल हैक कर उसके कई क्रेडिट कार्ड से 3,70,697 रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रावतपुर के सैय्यद नगर निवासी मोहिदउद्दीन ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके मोबाइल पर वाहन चालान का मैसेज आया। चालान का लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। शक होने पर उन्होंने फाइल और मैसेज को तुरंत डिलीट कर दिया।

लेकिन, उसी रात 9:05 से 9:20 बजे के बीच अलग-अलग क्रेडिट कार्डों से कई ट्रांजेक्शन हो गए। साइबर ठग ने एक ही कॉमर्स साइट से खरीदारी भी कर डाली। इस दौरान उनके मोबाइल पर कोई भी ओटीपी और मैसेज तक नहीं आया। इस पर पीड़ित ने रावतपुर थाने में तहरीर दी। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।