अधिवक्ता से दो लाख की साइबर ठगी
सरसौल के महाराजपुर में साइबर ठगों ने एक अधिवक्ता अरविंद कुमार से दो लाख रुपये की ठगी की। 25 अप्रैल को उनके मोबाइल का नेटवर्क बंद हो गया, जिसके बाद 29 और 30 अप्रैल को उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, और जांच जारी है।

सरसौल। महाराजपुर में साइबर ठगों ने एक अधिवक्ता को दो लाख की चपत लगा दी। पीड़ित ने महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महुआगांव निवासी वकील अरविंद कुमार ने बताया कि सरसौल स्थित बैंक आफ बड़ौदा में उनका बचत खाता है। 25 अप्रैल की शाम से नेटवर्क न आने के चलते उनका मोबाइल से बंद हो गया। कई दिन तक जब नेटवर्क ठीक नहीं हुआ तो उनको कुछ संदेह हुआ। एक मई को उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगों ने 29 अप्रैल को एक लाख व 30 अप्रैल को 50-50 हजार रुपये निकाले लिए।
पीड़ित ने महाराजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


