Kanpur News: क्रेडिट कार्ड के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से 1.34 लाख गायब

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कल्याणपुर के इंद्रजीत लाहिरी को साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के बहाने 1,34,718 रुपये की ठगी की। आरोपी ने मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाई, जिससे उनका मोबाइल हैक हो गया। घटना की रिपोर्ट पनकी पुलिस में दर्ज कराई गई है, और मामले की जांच जारी है।

Kanpur News: क्रेडिट कार्ड के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से 1.34 लाख गायब

Kanpur News: कल्याणपुर। पनकी डी-ब्लॉक निवासी इंद्रजीत लाहिरी से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर मोबाइल में एपीके फाइल डाउनलोड कराकर 1,34,718 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पनकी पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इंद्रजीत ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आईडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनवाने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर डाउनलोड करने को कहा। फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया। कुछ ही देर बाद उनके आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से दो बार में 83,395 और 51,323 रुपये का लेनदेन हो गया।

दोनों भुगतान उन्होंने नहीं किए थे। उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि बैंक को घटना की सारी जानकारी देने के बाद भी बैंक कर्मचारी लगातार 1,34,718 रुपये की देनदारी की अदायगी के लिए दबाव बना रहे हैं। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: क्रेडिट कार्ड के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से 1.34 लाख गायब