साइबर ठग से पुलिस ने वापस कराए 23 हजार रुपये
Kanpur News - कानपुर देहात के संग्रामपुर गांव में एक युवक को सुरक्षा गार्ड की नौकरी का झांसा देकर साइबर ठग ने 23,208 रुपये ठग लिए। ठगी का अहसास होते ही युवक ने साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय थाने में शिकायत की। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से ठगी गई राशि वापस कराई, जिससे युवक के चेहरे पर खुशी लौट आई।

कानपुर देहात, संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के एक युवक को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर साइबर ठग ने सात माह पहले 23 हजार 208 रुपये उसके खाते से ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर के साथ ही शिवली थाने की साइबर हेल्प डेस्क में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पीड़ित के खाते में रुपये वापस करा लिए। शिवली कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के रहने वाले मुनेश कुमार यादव पुत्र मुनेश कुमार को साइबर ठग ने सिक्योरिटी गार्ड में नौकरी का झांसा देकर 23 हजार 208 रुपये एक खाते में ट्रांसफर करा लिए थे।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने 9 सितंबर 2025 को साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 के साथ ही शिवली कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद शिवली पुलिस ने साइबर टीम के सहयोग से साइबर अपराधी के संबंधित बैंक एकाउंट का डेबिट फ्रीज कराने के साथ ही पीड़ित के खाते से ट्रांसफर कराए गए सभी रुपये वापस करा लिए। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मगलवार को पीड़ित को उसके खाते में पैसे वापस कराए जाने की स्लिप उपलब्ध करा दी। रुपयेवापस मिलने से पीड़ित का चेहरा खिल उठा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


