पीएम हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेज खाते से 7.56 लाख निकाले

Dec 19, 2025 07:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - पीएम हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेज खाते से 7.56 लाख निकाले पीएम हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेज खाते से 7.56 लाख निकाले

पीएम हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेज खाते से 7.56 लाख निकाले

कानपुर दक्षिण। हनुमंत विहार में साइबर ठगों ने बैंककर्मी को प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड की एपीके फाइल भेजकर खाते से 7.56 लाख रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी होने का पता चल सका। योगेंद्र विहार खाड़ेपुर के रहने वाले मनोज कुमार वर्मा पंजाब नेशनल बैंक की कर्रही शाखा में कार्यरत हैं। मनोज के मुताबिक, बैंक ने ट्रेनिंग के लिए एक वाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसमें 11 नंवबर 24 को प्रधानमंत्री हेल्थ कार्ड नाम से एक एपीके फाइल का मैसेज आया था। उन्होंने मैसेज को डिलिट कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद ठगों ने उनके सैलरी और पर्सनल अकाउंट से कई बार में 7.56 लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए।

वह मौसी को अस्पताल देखने के लिए लाजपत नगर गए थे, तभी शाम करीब 4 बजे मोबाइल पर 11500 रुपये खाते से आनलाइन ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इस पर तत्काल बैंक के टोल फ्री में संपर्क किया तो ठगी होने का पता चला। इसके बाद तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। अगले दिन बैंक पहुंचकर खाते चेक किया तो सैलरी और पर्सनल अकाउंट का बैलेंस मिला। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके रकम वापस कराने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल आनलाइन ट्रांसफर हुई रकम को होल्ड कराकर पड़ताल की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।