Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCVC Machine Failure at CHC Jhijhak Leaves Patients Disappointed
सीवीसी मशीन खराब, जांच नहीं होने से भटके मरीज

सीवीसी मशीन खराब, जांच नहीं होने से भटके मरीज

संक्षेप:

Kanpur News - सीएचसी झींझक में सीवीसी मशीन शुक्रवार को खराब हो गई। करंट आने के कारण बुलाए गए मैकेनिक ने मशीन को ठीक नहीं किया, जिससे मरीजों की जांच नहीं हो सकी। मरीज निराश होकर बिना जांच किए लौट गए। डॉक्टरों ने जल्द मशीन ठीक करने का आश्वासन दिया।

Feb 07, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

झीझक, संवाददाता। सीएचसी झींझक में शुक्रवार को सीवीसी मशीन खराब हो गई। इसको ठीक करने के लिए बुलाया गया मैकेनिक करंट आने के कारण उसको ठीक करने के बजाय वापस लौट गया। इससे यहां आए मरीजों की जांच का काम नहीं हो सका। परेशान मरीज भटकने के बाद बैरंग लौटने को मजबूर हुए। सीएचसी झींझक पैथालॉजी की सीवीसी मशीन अचानक करंट आने के बाद खराब हो गई। इसकी सूचना पर माती मुख्यालय से मैकेनिक को बुलाया गया लेकिन मशीन के पार्ट्स में करंट आने के कारण वह उसको ठीक नहीं कर सका। इसके चलते यहां आए मरीजों की जांच नहीं हो सकी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोपहर तक मरीज मशीन ठीक होने के इंतजार में सीएचसी में बैठे रहे। मैकेनिक के वापस लौटने के बाद मरीज निराश होकर वहां से बिना जांच कराए वापस लौटने को मजबूर हुए। एलटी सौरभ कुमार ने बताया कि तेज करंट आने के बाद मशीन खराब हो गई। उसमें सही जांच रिकार्ड नही आने के साथ पार्टस मे करेंट आने के कारण जांच का काम रोका गया। सीएचसी प्रभारी डॉ.पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि सीवीसी मशीन खराब होने की सूचना पर माती मुख्यालय से कारीगर आया था, लेकिन करंट आने की वजह से मशीन ठीक नहीं हो सकी। जल्द मशीन को ठीक कराकर जांचका काम शुरू कराया जाएगा। सीएचसी में बुलाया गया मैकेनिक करंट आने से हुआ वापस फोटो 5 एकेबी 2 परिचय- सीएचसी झींझक में रखी सीवीसी मशीन।