सिलेंडर लेने आई युवती को एजेंसी की महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा, हंगामा
Kanpur News - रामादेवी चौराहे के पास एक गैस एजेंसी में युवती पलक सिंह को महिला कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए तमाचा मार दिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चकेरी। रामादेवी चौराहे के पास शनिवार को उस समय हंगामा हो गया। जब सिलेंडर लेने पहुंची एक युवती से महिला कर्मचारी ने अभद्रता की और तमाचा जड़ दिया। इस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। फिलहाल तहरीर नही दी गयी है। जाजमऊ के पुरानी चुंगी निवासी युवती पलक सिंह ने बताया कि वह शनिवार सुबह आठ बजे गैस सिलिंडर लेने के लिए रामादेवी चौराहे के पास स्थित समृद्धि गैस एजेंसी पहुंची थी। इस दौरान एक महिला कर्मी आई और सिलेंडर न देने की बात कहते हुए पहले अभद्रता की और फिर उन्हें तमाचा मार दिया।
यह देख अन्य ग्राहकों ने हंगामा करना शुरू दिया। तो वह महिला अन्य लोगों पर भी भड़क गई। पीड़िता ने बताया कि वह भी सुबह सिलिंडर के लिए आई थी। तो उनसे एजेंसी कर्मियों ने मदद के लिए सबकी पासबुक जमा कर लेने को कहा। इसपर उन्होंने लोगो की पासबुक जमा करवाई। इसी दौरान वहां गैस एजेंसी की महिलाकर्मी पहुंची। वह पासबुक छीनने लगी। फिर सभी की पासबुक वापस करने लगी। जिसपर विवाद होने लगा। इसी दौरान उसने पलक को तमाचा मार दिया। इस पर मौजूद लोगों ने हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि एजेंसी की एक महिला कर्मी पर तमाचा मारने का आरोप लगाकर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया था। सीसीटीवी चेक किये जा रहे हैं। पीड़िता से तहरीर लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


