निबंध में माहिरा व मुस्कान तो भाषण में आराध्या व शगुन बनीं विजेता
कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह पर शेखुपुर और टोडरपुर गांवों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला, निबंध, काव्य लेखन और भाषण प्रतियोगिताओं में विभिन्न छात्रों ने पुरस्कार जीते। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और डॉ. प्रवीण कटियार का सहयोग सराहा गया।

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर शेखुपुर और टोडरपुर गांव में मेरी मां विषय पर चित्रकला, निबंध, काव्य एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शेखुपुर गांव में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में शगुन पहले, आराध्या दूसरे व वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में माहिरा पहले, अंशिका दूसरे व सामिया तीसरे स्थान पर रहीं। काव्य लेखन प्रतियोगिता में रुचि पहले सूर्या दूसरे व वैष्णवी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में आराध्या पहले, माहिरा दूसरे व एरम तीसरे स्थान पर रहीं। टोडरपुर गांव में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्या पहले, सोनल दूसरे व सुनैना तीसरे स्थान पर रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में मुस्कान पहले, सोनल मिश्रा दूसरे व नैतिक तीसरे स्थान पर रहे। काव्य लेखन प्रतियोगिता में नैतिक तिवारी पहले, शैलेंद्र कश्यप दूसरे व शांभवी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में शगुन पहले, मुस्कान दूसरे व सोना तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. प्रवीण कटियार का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


