वर्तमान युग उद्यमिता का, स्टार्टअप को बढ़ावा जरूरी

Feb 17, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - वर्तमान युग उद्यमिता का, स्टार्टअप को बढ़ावा जरूरी वर्तमान युग उद्यमिता का, स्टार्टअप को बढ़ावा जरूरी वर्तमान युग उद्यमिता का, स्टार्टअप को बढ़ावा जरूरी

वर्तमान युग उद्यमिता का, स्टार्टअप को बढ़ावा जरूरी

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव मिस्टिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला, उद्यमी अतुल सेठ, स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया व मनाली तिवारी ने किया। एक ओर जहां छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मिस्टिका में क्विज, क्राफ्टिंग, कुकिंग, स्टार्टअप आइडियाज, स्टोरी टेलिंग सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही, मोटिवेशनल स्पीकर यश तिवारी का विशेष सत्र आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को कॅरियर और जीवन से जुड़ी जानकारी दी। उद्यमी बलराम नरूला ने कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव संस्थानों में उल्लास का वातावरण निर्मित करते हैं और छात्रों के व्यक्तित्व व नेतृत्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छात्रों को यह मंच अपनी प्रतिभा निखारने का प्लेटफार्म है। अतुल सेठ ने कहा कि वर्तमान का युग उद्यमिता का है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को भी बढ़ावा देना चाहिए। निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया ने कहा कि संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। संयोजक डॉ. वारशी सिंह ने बताया कि 10 से अधिक मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया है। डॉ. अर्पणा कटियार ने बताया कि 18 फरवरी विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस मौके पर प्रो. अंशु यादव, डॉ. विवेक सचान, डॉ. चारु खान, डॉ. सिधांशु राय आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।