सीएसजेएमयू की महिला टीम शतरंज में दूसरे स्थान पर
Kanpur News - सीएसजेएमयू की महिला टीम शतरंज में दूसरे स्थान पर सीएसजेएमयू की महिला टीम शतरंज में दूसरे स्थान पर सीएसजेएमयू की महिला टीम शतरंज में दूसरे स्थान पर

कानपुर। 23 से 24 फरवरी तक मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुए नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला शतरंज चैंपियनशिप में सीएसजेएमयू की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। इस टीम में शहर के महाविद्यालय पीपीएन पीजी कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय टीम में शामिल पीपीएन कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह वर्तमान में एमए भूगोल द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा है। शानदार खेल के आधार पर उनका चयन अब अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय व विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने आस्था सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और निरंतर अभ्यास फल है।
उन्होंने कॉलेज में छात्रा को सम्मानित भी किया। स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला व शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. सुहेल रजा ने बधाई दी। साथ ही प्राचार्य ने टीम कोच सत्येन्द्र शंकर शुक्ला को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



