दोषी तीनों छात्रों का निलंबन वापस, पीड़िता की चलेगी ऑनलाइन क्लास

Apr 08, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने स्वास्थ्य विज्ञान स्कूल के तीन छात्रों का निलंबन वापस ले लिया है, जो रेप के प्रयास का आरोप झेल रहे थे। पीड़िता को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है और उसे मदद देने के लिए वरिष्ठ काउंसलर को नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट में ठोस सबूत नहीं मिले।

दोषी तीनों छात्रों का निलंबन वापस, पीड़िता की चलेगी ऑनलाइन क्लास

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज की कक्षा में रेप के प्रयास के प्रकरण में दोषी तीनों छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया है। वहीं, पीड़िता की ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, पीड़िता को संबल प्रदान करने के लिए वरिष्ठ काउंसलर को मदद करने का निर्देश दिया है। आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने यह कार्रवाई की है। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में संचालित बीएमएलटी की एक छात्रा ने कुछ दिन पहले अपनी ही क्लास के तीन छात्र रितेश, अनुज व वैभव पर रेप का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने के साथ शिकायत की थी।

विवि प्रशासन ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक शिकायत समिति को जांच का निर्देश दिया। साथ ही, पिता की तहरीर पर कल्याणपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। समिति ने पीड़िता, दोषी छात्र, पीड़िता के बताए गवाह छात्रों के अलावा अन्य छात्रों से पूछताछ की। पीड़िता के बताए स्थान, समय आदि का भी सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की गई है। सभी छात्रों का कलमबंद गवाही लेने के बाद समिति ने अपनी रिपोर्ट विवि के कुलपति को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कुलपति के निर्देश पर रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने कार्रवाई की है। प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि समिति की रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता के दिए गए बयान के अनुसार कोई ठोस सबूत नहीं मिला। वहीं, समिति ने पीड़िता के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात कहते हुए कार्रवाई न करने की सिफारिश की थी। इसलिए पीड़िता को संबल प्रदान करने के लिए किसी सरकारी संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक से परामर्श लेने और विवि के वरिष्ठ काउंसलर को मदद करने का निर्देश दिया है। काउंसलर को पीड़िता के अभिभावक को भी इस मामले से अवगत कराने का निर्देश दिया है। पीड़िता की ऑनलाइन क्लास चल रही है। वहीं, एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने कहा कि उक्त प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर जांच चल रही है। जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।