
कुलपति ने बाल व बालिका गृह में मनाई दीपावली, बांटे ग्रीन पटाखे
Kanpur News - वीसी ने बालिका गृह में आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना करने का आश्वासन आयुर्वेदाचार्य
वीसी ने बालिका गृह में आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना करने का आश्वासन आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना ने कहा दीवाली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएसजेएमयू के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक और आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक ने राजकीय बाल गृह कल्याणपुर एवं राजकीय बालिका गृह यूनिट-दो सूर्य विहार के बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। बालिका गृह में आधुनिक कंप्यूटर लैब की स्थापना का आश्वासन दिया। बच्चों को मिठाई, फल और ग्रीन पटाखे वितरित किए। कुलपति प्रोफेसर पाठक ने बच्चों को आत्मविश्वास और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक सदस्य का यह दायित्व है कि वे जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील और स्नेहपूर्ण व्यवहार करें।

उन्होंने राजकीय बालिका गृह की छात्राओं के लिए एक आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित करने के आश्वासन के साथ कहा कि इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर वंदना पाठक ने दीपावली के पावन पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश है। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में सदैव उजाले और सकारात्मक सोच बनाए रखने की प्रेरणा दी। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर आईक्यूएसी प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं नियमित रूप से राजकीय बाल गृह एवं राजकीय बालिका गृह जाकर बच्चों की काउंसलिंग करते हैं। यहां देवेन्द्र प्रताप सिंह, सुमन, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. पुष्पा मेमोरिया, डॉ. सत्येंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




