Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCSJMU Odd Semester Exams Start November 11 Amid Student Concerns
11 से परीक्षा और दो नवंबर तक दाखिला

11 से परीक्षा और दो नवंबर तक दाखिला

संक्षेप: Kanpur News - छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। छात्रों ने परीक्षा कार्यक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई है, क्योंकि परीक्षा तिथियाँ और व्यस्तता के कारण पढ़ाई का समय कम हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी समस्याओं के चलते रजिस्ट्रेशन को एक बार फिर खोला है।

Mon, 3 Nov 2025 10:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करने के साथ परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है। वहीं, प्रवेश प्रक्रिया के लिए दो नवंबर तक विवि की वेबसाइट पर छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलती रही। ऐसे में कम से कम पढ़ाई की अवधि 90 दिन का मानक कैसे पूरा होगा। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं का डब्ल्यूआरएन नहीं हो सका था। वहीं, विशेष बैक-पेपर क्वालीफाई करने वाले छात्रों के लिए पंजीकरण खोला गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कारण छात्रहित में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका दिया गया था। वहीं, परीक्षा तिथियों को लेकर भी छात्रों ने कॉलेजों में आपत्ति दर्ज कराई है। छात्रों का कहना है कि प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के बीच बिजनेस स्कूल में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा कैट भी 30 नवंबर को प्रस्तावित है। इस परीक्षा का केंद्र दूसरे शहरों में भी पड़ता है। जबकि 30 नवंबर को तीन पालियों में परीक्षा है। एमएससी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने बताया कि छह दिसंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक रियल एनालिसिस की परीक्षा है और इसी दिन नौ बजे से 11 बजे तक मैथमेटिक्स की भी परीक्षा होने जा रही है। इन दोनों ही प्रश्न पत्र की परीक्षा एक साथ कैसे दी जा सकती है। इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई है। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने बताया कि कुछ छात्र-छात्राओं ने ऐसे विषयों का चयन कर लिया है जो पाठ्यक्रमों के समूह में शामिल नहीं हैं। इसलिए ऐसी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे विवि को अवगत कराया गया है।