Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCSJMU LLM Department Scandal Student Disqualified for Exam Malpractice
 पूर्व निदेशक के बाद दोषी छात्रा पर गिरी गाज, परीक्षा अमान्य

पूर्व निदेशक के बाद दोषी छात्रा पर गिरी गाज, परीक्षा अमान्य

संक्षेप: Kanpur News - -सीएसजेएमयू के एलएलएम विभाग में कॉपी बदलने और परीक्षा में अनुचित लाभ देने का मामलाकानपुर। प्रमुख संवाददाताछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज...

Fri, 14 Nov 2025 07:48 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के एलएलएम विभाग में कॉपी बदलने और परीक्षा में अनुचित लाभ लेने के मामले में दोषी छात्रा पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। विवि प्रशासन ने प्राथमिक जांच के आधार पर पहले स्कूल के पूर्व निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी को उनके पद से हटाने के बाद निलंबित कर दिया था, वहीं अब छात्रा की सम सेमेस्टर में दी गई परीक्षाओं को अमान्य घोषित कर दिया है। मामले का खुलासा होने के बाद से छात्रा लगातार अनुपस्थित चल रही है। वहीं, इस पूरे प्रकरण की जांच सेवानिवृत्त जज की देखरेख में उच्चस्तरीय कमेटी से कराने की तैयारी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीएसजेएमयू के एलएलएम विभाग में कुछ दिन पहले एक अनोखे मामले का खुलासा हुआ, जिसने विवि की निष्पक्ष, पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा कराने के सभी दावों पर सवाल खड़ा कर दिया। विभाग के तत्कालीन निदेशक की शह पर एक छात्रा अनुचित लाभ पहुंचाया गया। सूत्रों की माने तो इस छात्रा को न सिर्फ परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्रों की जानकारी दी गई बल्कि घर से लिखी कॉपी से बदलवाया गया। साथ ही, कॉपी में कक्ष निरीक्षक के भी फर्जी हस्ताक्षर हुए। मामले की जानकारी मिलते ही विवि प्रशासन ने डीन एकेडमिक की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच रिपोर्ट में तत्कालीन निदेशक को प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित करते हुए प्रति-कुलपति कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं, संलिप्तता मिलने की संभावना होने पर छात्रा द्वारा दिए गए सम-सेमेस्टर की सभी परीक्षा को अमान्य घोषित कर दिया गया है। कमेटी छात्रा के खिलाफ भी जांच कर रही है। वहीं, कमेटी ने छात्रा के विषम सेमेस्टर की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच भी शुरू कर दी है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।