Kanpur News: गणितीय रंगोली व क्विज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर स्थित सीएसजेएमयू के बेसिक साइंस स्कूल में महान गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की 103वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन छात्रों ने गणितीय रंगोली, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. तुहिन घोष, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. थंगादुरै और स्कूल के प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

Kanpur News: गणितीय रंगोली व क्विज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के बेसिक साइंस स्कूल में महान गणितज्ञ प्रो. हरीश चंद्र की 103वीं जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन छात्रों ने गणितीय रंगोली, भाषण और क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि डॉ. तुहिन घोष और विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. थंगादुरै भी मौजूद रहे। भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने वैज्ञानिक योगदान और गणितीय चिंतन पर विचार रखे। ‘शेप एंड शेड्स’ प्रतियोगिता में ज्यामितीय आकृतियों से सजी रंगोलियां बनाई गईं, जबकि ‘नंबर निंजाज एंड मैथ्स मिरर’ क्विज में छात्रों ने तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन में स्कूल के निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी, प्रो. अंजू दीक्षित और डॉ. पीएन पाठक की मुख्य भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: गणितीय रंगोली व क्विज में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा