ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरसीएसजेएमयू का दीक्षांत कल, 55 मेधावियों को मिलेंगे 83 पदक

सीएसजेएमयू का दीक्षांत कल, 55 मेधावियों को मिलेंगे 83 पदक

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह 11 सितंबर, बुधवार को है। समारोह में 55 मेधावियों को 83 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान देने मुख्य अतिथि पदम भूषण एनके गांगुली आ रहे...

सीएसजेएमयू का दीक्षांत कल, 55 मेधावियों को मिलेंगे 83 पदक
वरिष्ठ संवाददाता,कानपुरTue, 10 Sep 2019 02:17 AM
ऐप पर पढ़ें

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षांत समारोह 11 सितंबर, बुधवार को है। समारोह में 55 मेधावियों को 83 पदकों से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान देने मुख्य अतिथि पदम भूषण एनके गांगुली आ रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश की राज्यमंत्री नीलिमा कटियार होंगी। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। यह जानकारी विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने दी। बताया कुलाधिपति स्वर्ण पदक व कुलाधिपति रजत पदक आदेश कुमार को और दूसरा कुलाधिपति रजत पदक कृति गुप्ता को दिया जाएगा। 


सीएसजेएमयू के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने प्रेसवार्ता करते हुए दीक्षांत समारोह की विस्तृत जानकारी दी। कहा, यह समारोह पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त व इकोफ्रेंडली होगी। मतलब समारोह में प्राकृतिक फूलों का प्रयोग नहीं होगा। सिर्फ कपड़े और कागज के माध्यम से स्टेज को सजाया जाएगा। कागज की फाइलों का ही प्रयोग होगा। मुख्य अतिथि आईसीएमआर के पूर्व महानिदेशक एनके गांगुली को विवि वर्ष 2004 में मानद उपाधि से भी सम्मानित कर चुका है। समारोह में पहली बार परिषदीय स्कूल के 50 बच्चे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 


समारोह में राज्यपाल 25 गरीब बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताब, फल आदि देकर सम्मानित करेंगी और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करेंगी। कार्यक्रम में पहली बार दस स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। समारोह का प्रसारण यू-ट्यूब पर होगा। विवि के ई-न्यूज लेटर बुलेटिन के दूसरे संस्करण का भी विमोचन किया जाएगा। इस वर्ष दीक्षांत में कुल 2,20,678 छात्रों को डिग्री दी जाएगी। इस मौके पर विवि के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव, प्रो. संजय स्वर्णकार, डॉ. विवेक सचान, डॉ. प्रवीन कटियार आदि मौजूद रहे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें