वाद-विवाद में सताक्षी बनी विजेता
Kanpur News - कानपुर में सीएसजेएमयू का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया। भौतिक विभाग ने डॉ. मानस खान का व्याख्यान आयोजित किया, जिसमें प्रकाश भौतिकी का महत्व बताया गया। स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें सताक्षी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पूर्व छात्रा सुरभि तिवारी ने गीत प्रस्तुत किया।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू के 61वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। भौतिक विभाग की ओर से आईआईटी कानपुर के डॉ. मानस खान का विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। डॉ. मानस खान ने प्रकाश भौतिकी जैसे मूल विज्ञान विषयों के महत्व पर जानकारी दी। क्लासिक ऑप्टिक्स से लेकर आधुनिक ऑप्टिक्स तक सोच, तार्किक विश्लेषण और अनुसंधान की भूमिका पर जानकारी दी। वहीं, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें सताक्षी सिंह राठौर ने प्रथम, अनमोल कुमार साहू ने द्वितीय व कृतिका अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विवि के प्रेक्षागार में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जिसमें पूर्व छात्रा सुरभि तिवारी ने गीत गायन किया। कैंपस के संगीत विभाग की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। परंपरा से प्रगति थीम पर योग नृत्य की प्रस्तुति हुई। जिसमें 16 छात्र छात्राओं ने योग के आसान पर योग किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



