हॉस्टल में छापेमारी करेंगी शिक्षकों की 'खुफिया एजेंसियां'

Feb 17, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - -सीएसए विवि में बवाल के बाद डीएसडब्ल्यू ने लिया फैसला - जांच में बाहरी छात्रों

हॉस्टल में छापेमारी करेंगी शिक्षकों की 'खुफिया एजेंसियां'

कानपुर। प्रमुख संवाददाता चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के हॉस्टल में अब शिक्षकों की टीम खुफिया एजेंसियों की तरह छापेमारी करेगी। अनियमितता मिलने पर छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी तो बाहरी व्यक्ति मिलने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। लेकिन, छापा मारने के लिए टीम को कुछ मिनट पहले ही डीएसडब्ल्यू की ओर से सूचना दी जाएगी। सीएसए विवि में शनिवार देररात पीएचडी और एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों के बीच जमकर बवाल हुआ था। हाथापाई के साथ लाठी-डंडे चलने से कई छात्र घायल हो गए थे। इस मामले में डीएसडब्ल्यू डॉ. मुकेश श्रीवास्तव व उनकी टीम जांच कर रही है।

जांच के दौरान टीम को छात्रावासों में बाहरी छात्रों के आने व अन्य गड़बड़ियों की सूचनाएं मिलीं। आशंका है कि घटना वाले दिन भी कुछ बाहरी लड़के थे। इसको लेकर हॉस्टल में सख्ती बढ़ा दी गई है। छात्रों के बीच हुए संघर्ष में एग्री बिजनेस मैनेजमेंट (एबीएम) व पीएचडी के छात्रों का बयान लिया गया है। रिपोर्ट कुलपति को सौंप दी गई है। दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के दिन तीनों हॉस्टल के वार्डन के नदारद रहने के मामले में भी कार्रवाई हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।