गुजैनी में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के गुजैनी में एक सीआरपीएफ जवान की पत्नी का संदिग्ध हालात में शव मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की प्रक्रिया शुरू की और ससुरालियों को हिरासत में लिया। मृतका के शरीर पर चोटें और गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।

गुजैनी में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का शक

कानपुर, संवाददाता। गुजैनी में संदिग्ध हालात में सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव मिला। मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आक्रोशित मायकेवालों का कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। साथ ही फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच पड़ताल की। बर्रा आठ एफ ब्लॉक निवासी दीपक कुमार सीआरपीएफ जवान हैं। 2019 को उनकी शादी संजय गांधी नगर में रहने वाली 30 वर्षीय मोनिका से शादी हुई थी। उनके दो बेटे युवी और बउआ है। वर्तमान में उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ में है। मोनिका की बड़ी बहन शिवांगी ने बताया कि बुधवार सुबह बहन के देवर अनुज ने फोन कर बहन की मौत होने की जानकारी दी।

जब वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो शव देखकर हत्या की आशंका हुई। आरोप है कि बहन के शरीर में चोट व गले में रस्सी कसने के निशान मिले। आशंका है कि मारपीट के बाद बहन की हत्या की गई। वहीं, भाई राजा ने बताया कि पहले ससुरालियों ने बहन के आत्महत्या करने की जानकारी दी। उसके बाद सीढ़ी से गिरकर मौत होने की बात बताई। साथ ही यह आरोप लगाया कि बहन दोनों बच्चों के साथ गायब थी।गुजैनी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मायकेवालों की शिकायत पर ससुरालियों को हिरासत में लिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।