सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले

सागर हाईवे पर चेकिंग में 91 ओवरलोड वाहन मिले

कानपुर। सागर हाईवे पर एआरटीओ प्रवर्तन कहकशां खातून, एसडीएम घाटमपुर अविचल प्रताप सिंह, एसीपी और खनन अफसरों ने छह घंटे का चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले में गिट्टी, मौरंग, बालू की ओवरलोडिंग और खनन के मामलों की पोल खुल गई। टीम को 91 वाहन ओवरलोड मिले। इनमें से 17 को सीज तो 74 के चालान ओवरलोड, टैक्स और एमवी एक्ट के उल्लंघन में किए गए। ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर हुई कार्रवाई के दौरान 4.48 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अबिचल प्रताप सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।