नष्ट कराई गई 26 किलो रंगीन कचरी भरे गए दो नमूने
Kanpur News - कानपुर देहात में होली के त्योहार के चलते रंगीन पापड़, चिप्स और कचरी की मांग बढ़ गई है। खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को विक्रेताओं के यहां छापा मारकर खराब गुणवत्ता की 26 किलो रंगीन कचरी को नष्ट किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकना है।

कानपुर देहात,संवाददाता। होली के त्योहार में बढ़ी मांग के चलते बाजारों में मिलावटी तेल के साथ ही,रंग-बिरंगे पापड़, चिप्स व कचरी का निर्माण व बिक्री जारी हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने रनियां कस्बे में पामा रोड पर दो विक्रेताओं के यहां छापा मारकर रंगीन कचरी के दो नमूने संकलित किए। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता देखकर करीब 26 किलो रंगीन कचरी को नष्ट कराया। होली में गुझिया के साथ चिप्स-पापड़ की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर मिलावटखोर मिलावटी खोया, रंगीन कचरी, चिप्स पापड़ आदि तैयार करने के साथ बाजारों में खपाने में लगे हैं। त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री व निर्माण रोकने के लिए आयुक्त खाद्य सुरक्षा व डीएम के निर्देश पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से छापा मार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य रामऔतार सिंह व एफएसओ महेंद्र नाथ सिंह की टीम ने रनियां कस्बे में पामा रोड पर छापा मारकर मो. आरिफ व शिवम गुप्ता के यहां से रंगीन कचरी के दो नमूने संकलित किए। इसके साथ ही शिवम के यहां रखी मिली 26 किलो रंगीन कचरी को खराब गुणवत्ता के चलते नष्ट कराया। सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि नष्ट कराई गई कचरी की कीमत तेरह सौ रुपये बताई है। संकलित नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



