कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Apr 14, 2026 10:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - डेरापुर में वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर फर्जी आईडी बनाकर 5 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने विभिन्न गांवों के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की विवेचना चल रही है।

डेरापुर। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बहरामपुर अमरोहयिा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर फर्जी आईडी बनाकर 5 लाख रुपये हड़पने व गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर रूरा थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव के रामराज सिंह, मंगलपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर पिलख के रहने वाले रघुनाथ सिंह व जय राम सिंह,अकारू गांव के रणविजय सिंह व गोविंद सिंह केअलावा नरायणपुरवा रुरा के आलोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बतायाकि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


