
आगमन लान और दुकानों को लेकर आपत्ति पर सुनवाई पूरी, अब खाली होगी जमीन
संक्षेप: Kanpur News - कानपुर में आगमन लॉन और दुकानों को लेकर आपत्ति की सुनवाई पूरी हो गई है। अब जल्द ही जमीन नजूल में दर्ज की जाएगी। करोड़ों की संपत्ति पर अखिलेश दुबे का कब्जा था, जिसे प्रशासन द्वारा खाली कराया जाएगा।...
कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आगमन लॉन और दुकानों को लेकर आपत्ति पर सुनवाई पूरी हो गई है। अब जल्द ही जमीन खाली होगी। तीनों वक्फ संपत्तियों को नजूल में दर्ज करने के लिए प्रस्ताव शासन को जल्द भेजा जाएगा। जमीन को नजूल में दर्ज करने के लिए आ रही बाधा अब दूर हो गई है। शासन की एनओसी आते ही जमीन को नजूल में दर्ज करके कब्जा लिया जाएगा। फिलहाल करोड़ों की जमीन अखिलेश दुबे के परिवार से लेने की तैयारी तेज हो गई है। सिविल लाइंस स्थित आगमन लॉन अखिलेश दुबे के कब्जे में है। वहीं वक्फ की संपत्ति पर बनीं आठ दुकानें चल रही हैं।
जबकि तीनों संपत्तियों को अब प्रशासन नजूल मान रहा है। इसलिए हाईकोर्ट ने दाखिल आपत्तियों की सुनवाई करके प्रशासन को निर्णय देने का आदेश दिया था। एडीएम फाइनेंस ने सुनवाई कर ली है। जल्द ही डीएम भी सुनवाई करेंगे। उसके बाद संपत्ति को नजूल में दाखिल करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद जमीन को नजूल में दर्ज करके उसको खाली कराया जाएगा। वर्तमान समय में तीनों संपत्तियां वक्फ में दर्ज हैं। करोड़ों की जमीन पर लंबे समय से अखिलेश दुबे का कब्जा है। मुतवल्ली ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर आपत्तिकर्ता की सुनवाई की गई है। जल्द ही डीएम करेंगे। फिर तीनों संपत्तियों को नजूल मानकर प्रशासन उसे अपने नाम पर दर्ज करेगा। नजूल में जमीन दर्ज होते ही उसे खाली कराया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




