लेम्बॉर्गिनी हादसा: पुलिस ने नहीं माना मोहन को आरोपी, कोर्ट ने नहीं लिया सरेंडर
Kanpur News - तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा की लेम्बॉर्गिनी से एक हादसा हुआ, जिसमें तौफीक घायल हो गया। पुलिस ने कारोबारी के ड्राइवर मोहन का नाम जांच में नहीं पाया, जिसके कारण उसका सरेंडर नहीं लिया गया। कोर्ट ने मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

तंबाकू कारोबारी के बेटे की लेम्बॉर्गिनी कार से हुए हादसे में कोर्ट ने बचाव पक्ष की एक दलील को फिलहाल नहीं माना। ग्वालटोली पुलिस ने रिपोर्ट दी है कि उनकी विवेचना में ड्राइवर मोहन का नाम नहीं आया जिसके बाद उसका सरेंडर नहीं लिया गया है। इस मामले में अभी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रविवार को कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा की लेम्बॉर्गिनी से वीआईपी रोड पर हादसा हो गया था। इसमें तौफीक घायल हो गया था। उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। कारोबारी के ड्राइवर मोहन ने हलफनामा दिया कि घटना के समय वो कार चला रहा था।
उसे जानकारी हुई है कि कोई केस दर्ज हुआ है इसलिए वो सरेंडर करना चाहता है। पुलिस ने रिपोर्ट दी कि मोहन वांछित नहीं है इसलिए उसका सरेंडर नहीं लिया गया। कोर्ट ने अब विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


