ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरपत्नी की मदद से दोस्त की हत्या में दंपति को उम्र कैद

पत्नी की मदद से दोस्त की हत्या में दंपति को उम्र कैद

जूही में हत्या कर शव बोरे में भरकर ले जाकर ठिकाने लगाने के मामले में दपंति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पति ने पत्नी की मदद से दोस्त की हत्या की थी। शव को ठिकाने लगाते समय दंपति के साथ बच्चा भी...

पत्नी की मदद से दोस्त की हत्या में दंपति को उम्र कैद
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 04 Oct 2019 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

जूही में हत्या कर शव बोरे में भरकर ले जाकर ठिकाने लगाने के मामले में दपंति को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। पति ने पत्नी की मदद से दोस्त की हत्या की थी। शव को ठिकाने लगाते समय दंपति के साथ बच्चा भी था।

एडीजे 12 विनय कुमार सिंह ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद सीतापुर के लालकुर्ती निवासी श्याम प्रकाश उर्फ सोनू व उसकी पत्नी रश्मि को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। एडीजीसी शिव भगवान गोस्वामी के मुताबिक जूहीगढ़ा निवासी अभिषेक अपने आफिस से जूही गढ़ा स्थित घर जा रहा था। रास्ते में स्वदेशी कॉटन मिल के सामने उसने दंपति को बच्चे के साथ जाते देखा। पति कंधे पर रजाई में लपेटे गठरी रखें था। गठरी भारी होने से अभिषेक को शक हुआ तो उसने टोक दिया। टोकने पर पति गठरी फेंककर भागा। रजाई में एक बोरा दिखा और खून दिखा। अभिषेक के पूछने पर पति भागा तो लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया।

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम श्याम प्रकाश उर्फ सोनू और महिला ने रश्मि बताया। छानबीन में आया कि श्याम प्रकाश ने दोस्त मनोज साहू की हत्या की थी। वह शव को ठिकाने लगाने जा रहा था। मनोज से उसका मामूली विवाद में कहासुनी हुई थी। पुलिस ने दंपति से पूछताछ के बाद हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया था। चश्मदीद अभिषेक के बयान और साक्ष्य के आधार पर दोनों को सजा सुनाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें