प्लाट पर कब्जे के विवाद में दम्पत्ति को पीटा, धमकाया

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर के नवाबगंज में प्लाट पर कब्जे को लेकर दंपति के साथ मारपीट की गई। पीड़ित सरोज और धनेन्द्र वर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। जब वे प्लाट पर गए, तो आरोपितों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

प्लाट पर कब्जे के विवाद में दम्पत्ति को पीटा, धमकाया

कानपुर, संवाददाता। नवाबगंज में प्लाट पर कब्जे को लेकर आरोपितों ने दंपति के साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित दम्पत्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विजय नगर निवासी सरोज वर्मा के अनुसार उनके और पति धनेन्द्र वर्मा के नाम पर ख्योरा कटरी में एक प्लाट है। आरोप है कि परमियापुरवा निवासी कमलेश, रामबाबू, रश्मि और कुछ अज्ञात लोग उनके प्लाट पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को वह अपने पति के साथ प्लाट पहुंची तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपित भाग निकले। साथ ही प्लाट में निर्माण करवाने पर जान से मारने की धमकी दी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।