Kanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद के चलते दंपति को जेठ और जेठानी ने पीटा, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। घटना में गंभीर चोटें आई हैं और आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। घरेलू हिंसा का मामला पहले से विचाराधीन है।

Kanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा

Kanpur News: चकेरी। नौबस्ता के आवास विकास हंसपुरम में पानी के विवाद को लेकर दंपति को जेठ व जेठानी ने पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नौबस्ता के रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि बुधवार रात बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उनके भी बाल पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए।

मारपीट में दंपती को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: पानी के विवाद को लेकर दंपति को पीटा