सड़क पार कर रहे युवक को कंटेनर ने रौंदा, मौत

Mar 02, 2026 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - रामादेवी चौराहे पर एक कंटेनर ने सड़क पार कर रहे 40 वर्षीय युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चालक मौके से फरार हो गया है।

सड़क पार कर रहे युवक  को कंटेनर ने रौंदा, मौत

चकेरी। रामादेवी चौराहे पर एक कंटेनर ने सड़क पर कर रहे युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार दोपहर चौराहे पर चौतरफा वाहनों का लोड होने के चलते वाहन रुक-रुक कर चल रहे थे। इसी दौरान अहिरवां की तरफ जाने वाली लेन पर करीब 40 वर्षीय एक युवक सड़क पार कर रहा था। कंटेनर चालक ने जल्दबाजी में वाहन आगे बढ़ाया, जिससे युवक उसके टायर की चपेट में आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। रामादेवी चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।