खराब एलईडी टीवी बदलकर दें या वापस करें कीमत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर में जिला उपभोक्ता विवाद आयोग ने एक उपभोक्ता की शिकायत पर वीडियोकॉन को खराब एलईडी टीवी वापस करने या 19,500 रुपये लौटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कंपनी को 30,000 रुपये क्षतिपूर्ति और 10,000 रुपये वाद व्यय देने के लिए भी कहा गया है।

खराब एलईडी टीवी बदलकर दें या वापस करें कीमत

कानपुर। खराब एलईडी टीवी वापस कर नई दें अथवा कीमत 19,500 रुपये उपभोक्ता को वापस करें। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कंपनी को 30 हजार रुपये क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपये वाद व्यय देने का आदेश भी दिया। मुकदमा दाखिल करने की तारीख से भुगतान की तिथि तक सात प्रतिशत ब्याज भी देय होगा। जरौली फेस टू बर्रा दो में रहने वाले अमरनाथ सचान ने 31 जनवरी 2020 को वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड चीतेगांव पाइथनविला औरंगाबाद, वीडियोकॉन ऑफिस उद्योग विहार फेस 2 गुरुग्राम और रिचा इलेक्ट्रानिक विजय नगर चौराहा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था।

परिवाद पत्र के मुताबिक, उन्होंने 23 जून 2017 को 19,500 रुपये में एक एलईडी टीवी खरीदा था। कुछ ही दिन में टीवी खराब हो गई। इसकी सूचना उन्होंने रिचा इलेक्ट्रानिक को दी। बार-बार शिकायत पर भी एलईडी ठीक नहीं की गई। नोटिस के बावजूद विपक्षी की तरफ से अपना पक्ष नहीं रखा गया। आयोग अध्यक्ष विनोद कुमार, सदस्य नीलम यादव और वन्दना सिंह ने एकपक्षीय सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।