ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरशैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया संविधान दिवस

शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया संविधान दिवस

कानपुर। वरिष्ठ संवाददाता संविधान पर शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विशेष आयोजन किया...

शैक्षणिक संस्थानों में मनाया गया संविधान दिवस
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरFri, 26 Nov 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

संविधान पर शहर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विशेष आयोजन किया गया। कहीं शपथ दिलाई गई तो कहीं गोष्ठी कर संविधान के बारे में जानकारी दी गई।

आईआईटी में वर्चुअल माध्यम से संविधान दिवस का आयोजन हुआ। सहायक कुलसचिव (विधि) प्रकल्प शर्मा ने संविधान व उद्देशिका के बारे में जानकारी दी। कार्यवाहक निदेशक प्रो. एस गणेश व रजिस्ट्रार केके तिवारी ने उद्देशिका को अंग्रेजी व हिन्दी भाषा में पढ़ा। सीएसजेएमयू के अटल विहारी वाजपेई स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज में संविधान दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ वर्चुअल माध्यम से कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, सीडीसी आरके द्विवेदी, प्रो. सुधीर अवस्थी व रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव समेत छात्र-छात्राओं ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। फीटा के अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने कहा कि संविधान हमें अनुशासन में रहना सिखाता है। इस मौके पर प्रो. सुधांशु पांडेय, डॉ. अनिल त्रिपाठी, मयूरी सिंह, स्मृति राय आदि मौजूद रहे। पीपीएन कॉलेज में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह, प्राचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह, जॉ. बीडी पांडेय, डॉ. मीना गुप्ता आदि ने संविधान की शपथ ली। डीबीएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने भारतीय संविधान के आदर्शों व समाज के निर्माण में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जुहारी देवी महिला पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. ममता वर्मा, डॉ. कल्पना गौड़, डॉ. जया मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें