Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCongress Accuses Yogi Government of Failing Law and Order After Gangrape Incident in Sachendi
योगी बताएं दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा : अजय

योगी बताएं दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा : अजय

संक्षेप:

Kanpur News - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सचेंडी गैंगरेप मामले में योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुशासन का दावा झूठा साबित हुआ है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपित दरोगा को पहले भगा दिया गया और पीड़िता से बात करने नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने की बात कर रही है।

Jan 14, 2026 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि सचेंडी गैंगरेप ने योगी सरकार के सुशासन को बेनकाब कर दिया है। बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षा का दावा एक बार फिर खोखला निकला। योगी बताएं कि दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा? उन्होंने कहा कि गैंगरेप में दरोगा का शामिल होना झटका देना वाला है। विश्वास नहीं होता है कि खाकी वर्दी वाले भी ऐसा कर सकते हैं। योगी सरकार में रक्षक ही भक्षक बनकर घूम रहे हैं। अब योगी बताएं कि दरोगा के घर बुलडोजर कब चलेगा? बुधवार को सचेंडी में गैंगरेप पीड़ित के घर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने परिजनों को इंसाफ दिलाने का भरोसा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ है। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि आरोपित दरोगा को पहले भगा दिया और अब 50 हजार का इनाम रखकर भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आने से पहले पीड़िता को पुलिस घर से ले गई। आखिर पीड़िता से बात करने से रोका जा रहा है। सरकार परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा देकर आरोपितों को कड़ी सजा दे। न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। पवन गुप्ता, संदीप शुक्ला, अम्बरीष सिंह गौड़, प्रतिभा अटल पाल, राजीव द्विवेदी, नरेश कटियार, अजय श्रीवास्तव शीलू, मदन मोहन शुक्ला, आनंद प्रकाश वर्मा, महेश शुक्ला, नरेंद्र चंचल, सतीश दीक्षित, मानेश दीक्षित आदि रहे।