छात्र संख्या बढ़ाने को 15 किमी तक के इंटर कॉलेजों में जाएंगे महाविद्यालय

May 06, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - छात्र संख्या बढ़ाने को 15 किमी तक के इंटर कॉलेजों में जाएंगे महाविद्यालय छात्र संख्या बढ़ाने को 15 किमी तक के इंटर कॉलेजों में जाएंगे महाविद्यालय

छात्र संख्या बढ़ाने को 15 किमी तक के इंटर कॉलेजों में जाएंगे महाविद्यालय

कानपुर। छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए अब महाविद्यालय 15 किमी की दौड़ लगाएंगे। वे 15 किमी के सर्किल में स्थित इंटर कॉलेजों से समन्वय स्थापित कर छात्र संख्या को बढ़ाने का प्रयास करें। प्रवेश प्रक्रिया को तेज करने और छात्र संख्या को बढ़ाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने एक निर्देश भी जारी कर दिया है। शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश प्रयागराज की ओर से जारी आदेश में सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को क्षेत्र में 15 किलोमीटर तक स्थित इंटर कॉलेजों में संपर्क कर छात्रों को प्रवेश के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।

सभी महाविद्यालय इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग सत्र आयोजित कर छात्रों को उच्च शिक्षा के महत्व, उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, रोजगार के अवसरों और संस्थागत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दें। इससे छात्रों को सही दिशा में निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरी काउंसिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी और प्रामाणिक होनी चाहिए। इसके लिए फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी अनिवार्य रूप से की जाए। प्रतिभागी छात्रों का पूरा विवरण सुरक्षित रखने और समय-समय पर रिपोर्ट उच्च शिक्षा कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। जिन महाविद्यालयों में छात्र संख्या कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर प्रवेश बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। फिर भी सुधार नहीं हुआ तो संबंधित प्राचार्य, शिक्षक और कार्मिकों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया 15 मई तक पूरी कर ली जाए।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।