सैनिकों को उच्च शिक्षा प्रदान करेगा सीएसजेएमयू
Kanpur News - कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय और सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर ने सैनिकों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए समझौता किया है। इस समझौते से सैनिकों को बेहतर शिक्षा और विशेषज्ञता मिलेगी, जो उनकी व्यक्तिगत और भविष्य की विकास में मदद करेगी।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सैनिकों को बेहतर उच्च शिक्षा और उनकी जरूरतों के अनुसार विशेषज्ञ बनाने के उद्देश्य से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के डी-कोड और सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर, फतेहगढ़ के बीच समझौता हुआ है। ब्रिगेडियर मनीष कुमार जैन ने कहा कि यह समझौता सैनिकों और जवानों को एक मजबूत शैक्षिक मंच प्रदान करेगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले सैनिकों को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलना जरूरी है। ऐसे शैक्षिक सहयोग से सैनिकों के व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य निर्माण में लाभ मिलेगा। प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि देश की रक्षा सुरक्षा करने वाली सेना के साथ एमओयू करके विवि परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना की जरूरतों के अनुसार पाठ्यक्रम विकसित करने के लिए विवि सदैव तत्पर रहेगा। इस मौके पर डीकोड के निदेशक डॉ. सरोज कुमार द्विवेदी, डॉ. विमल सिंह, कर्नल गौरव बोस समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


