शोपीस बने रैन बसेरा, गरीबों को कंबलों का भी इंतजार
Kanpur News - कानपुर देहात में सर्दी के मौसम में गरीबों और बेसहारा लोगों के लिए 33 लाख रुपये की धनराशि जारी होने के बावजूद ठोस इंतजाम नहीं हो पाए हैं। रैन बसेरे अधिकांशतः शो पीस बने हुए हैं और अलाव की व्यवस्था नहीं है। गर्म कंबल मिलने का इंतजार जारी है, जिससे लोग परेशान हैं।
कानपुर देहात,संवाददाता। जिले में मौसम सर्द होने के बाद भी शासन से गरीबों व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए 33 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी समुचित इंतजाम नहीं हो पाए हैं। दिन में धूप निकलने के बाद भी सुबह शाम व रात में हो रही सर्दी से गरीब व बेसहारा परेशान हैं।लेकिन रैन बसेरे शो पीस बने हाने के साथ ही अलावों का अता-पता नहीं है।जबकि टेंडर प्रकिया पूरी होने के बाद भी गरीबों को अभी तक गर्म कंबल मिलने का इंतजार है। कहीं तालाबंदी तो कुछ जगह शो पीस बने रैन बसेरा सर्दी में रहगीरों को आश्रय देने के लिए नगरीय क्षेत्रों में14 रैन बसेरा बनाए गए हैं।

मानक के अनुसार रैन बसेरा में बिस्तर, कंबल, रजाई व गद्दे, पानी, शौचालय, स्नानागार के अलावा सर्दी बढ़ने पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही सर्दीजनित बीमारी के प्राथमिक इलाज की दवाएं भी रखने का प्रावधान है,लेकिन अभी तक अधिकांश रैन बसेरा शो पीस बने हैं। मूसानगर के फत्तेपुर में बने रैन बसेरा में ताला बंद मिला। जबकि पुखरायां के एक रैन बसेरा परिसर में पत्थर लगाने का काम होता मिला। वहीं सिकंदरा में बने रैन बसेरा में बैनर तक नहीं होने से लोगों को इसकी जानकारी तक नहीं है। जबकि स्वास्थ्य केंद्रों में बने रैन बसेरे अनुपयोगी हालत में होने से मरीजों व प्रसूताओं के तीमारदार रात में परेशान हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


