सर्दी लगने व सीने में दर्द से एक और बुजुर्ग की गई जान
Kanpur News - कानपुर देहात में सर्दी की शुरुआत के साथ ही हृदय रोगियों और स्वांस के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। मौसम परिवर्तन के कारण बुखार, जुकाम, सीने और पेट में दर्द के मामले बढ़ रहे हैं। गुरूवार को एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। मेडिकल कालेज में 856 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

कानपुर देहात/ रसूलाबाद,संवाददाता। जिले में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। पारा गिरने व ठंडी हवाओं से बदला मौसम हृदय रोगियों व स्वांस के मरीजों के साथ रात में खेतों में डेरा डाले किसानों के लिए घातक साबित होने लगा है।मौसम बदलते ही बुखार केसाथ पेट व सीने के के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। गुरूवार को सर्दी लगने व सीने में दर्द से लालू गांव के एक बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। परिजन उनको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए।यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मौसम बदलने के बाद भी जिले में बुखार के साथ जुकाम खांसी, उल्टी, सीने व पेट में दर्द आदि बीमारियों का प्रकेप बढ़ गया है।
जबकि सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा दिख रहा है। गुरूवार को कड़ाके की सर्दी के बावजूद मेडिकल कालेज की ओपीडी में 856 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें खासी जुकाम बुखार पेट व सीने में ं दर्द के मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के लालू गांव के रहने वाले साठ साल क विनोद शुक्ला की गुरूवार को सर्दी लगने वसीने में तेज दर्द से हालत बिगड़ गई। उनको पुत्र विपिन व आशीष गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. बृजेश कुमार ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


