कानपुर बना कोल्ड आइलैंड-पारा 5.6 डिग्री पर, लोग कांपते रहे

Jan 05, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में सोमवार को तीखी बर्फीली हवाओं के कारण तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा में सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कोल्ड वेव और घने कोहरे की स्थिति 15 जनवरी तक बनी रहेगी।

कानपुर बना कोल्ड आइलैंड-पारा 5.6 डिग्री पर, लोग कांपते रहे

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सोमवार को तीखी बर्फीली हवाओं से लोग कांप उठे। हवाओं ने तेज धूप को भी ठहरने नहीं दिया। फिलहाल तेज रफ्तार बर्फीली हवाओं से 15 जनवरी तक राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो कानपुर कोल्ड आइलैंड बन चुका है। यहां रात का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर सर्द रातों में पांचवें स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे सर्दी का यलो अलर्ट बना रहेगा। इटावा की रात सबसे सर्द रही जहां तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि सीजन में कोल्ड वेव और कोल्ड डेज के साथ कोहरे के दिवसों की संख्या भी बढ़ी है।

कानपुर नगर, इटावा और आसपास की बेल्ट में सिवियर कोल्ड वेव की कंडीशन रही है। लगातार सर्दी के कारण कानपुर को कोल्ड आइलैंड माना जा रहा है। पिछले 20 दिनों से चकेरी में दृश्यता शून्य है। पिछले ढाई दशकों में कोहरा कभी नहीं दिखा इतना और लगातार नहीं दिखा है। वर्ष 2000 के करीब कोहरा रहा था पर अधिक नहीं था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। धूप खिलेगी। तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी। तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। एक से दो दिन बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के एक हिस्से में परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही उत्तरी पाकिस्तान से एक विक्षोभ आ रहा है जिसका प्रभाव फिर मैदानी क्षेत्रों तक पड़ेगा। इसका परिणाम यह है कि मौसमी उथल पुथल में मामूली ठहराव आ गया है और प्रभाव की दिशा बदल गई है। मध्य प्रदेश और राजस्थान आने वाले दो-चार दिन तक अधिक घने कोहरे से परेशान होंगे। कानपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। रविवार को कानपुर की रात सर्वाधिक सर्द रही थी। यहां पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, पर 24 घंटों के अंदर प्रदेश के अंदर बने परिसंचरण का प्रभाव दिखा और पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। कानपुर की रात प्रदेश की सबसे सर्द रातों में पांचवें स्थान पर रही। इटावा सर्वाधिक सर्द 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इटावा के बाद बहराइच का न्यूनतम पारा 3.0, गोरखपुर 5.0, सुल्तानपुर 5.4, कानपुर और आजमगढ़ 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान कम रहे जो अभी आगे भी बने रहने की संभावना है। अधिकतम पारा सोमवार को 17.4 से 17.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से अभी भी 4.2 डिग्री कम है। जनवरी में अधिकतम तापमान अपेक्षाकृत अधिक बने हुए हैं। विक्षोभ के दौरान अक्सर दिन के तापमान में कमी आ जाती है। विक्षोभों का प्रभाव पड़ने के बाद अधिकतम तापमान पर भी असर पड़ेगा। विक्षोभों की दिशा को देखते हुए कोहरे में भी बदलाव की संभावना जताई गई है। अब बेहद घना कोहरा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहेगा। कम से कम 72 घंटों तक यहां ऐसे ही कोहरे की संभावना है। पंजाब से लेकर बिहार तक जो घना कोहरा रहने की संभावना थी वह अब केवल बिहार तक सीमित रह गई है। यूपी में मध्यम कोहरा 12 जनवरी तक बना रहेगा। फिर भी कुछ पॉकेट्स में बेहद घना कोहरा हो सकता है। कोहरे की शुरुआत सीजन में नवंबर से ही शुरू हो गई थी जो आमतौर पर दिसंबर के आखिर या नवंबर में दिखता था। तापमान पर एक नजर जनवरी अधिकतम न्यूनतम 01 19.9 05.6 02 14.5 07.2 03 16.4 10.6 04 17.4 03.2 05 17.9 05.6

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;