छात्राओं ने मिट्टी के पात्र बनाकर दिखाई प्रतिभा
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News - कानपुर में दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मिट्टी के पात्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। छात्राओं ने चाक पर बनाए गए पात्रों और अन्य मिट्टी की कृतियों का प्रदर्शन किया। मूर्तिकला कलाकार जेबी यादव ने तीन दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. वंदना निगम और अन्य ने किया।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में मिट्टी के पात्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने चाक पर बनाए गए पात्रों तथा अन्य मिट्टी की कृतियों का प्रदर्शन किया। राज्य ललित कला अकादमी के संयुक्त प्रयास में चित्रकला विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में मूर्तिकला कलाकार जेबी यादव ने प्रशिक्षण दिया। संयोजिका डॉ. शुभम शिवा की देखरेख में लगभग 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जेबी यादव, प्राचार्य डॉ. वंदना निगम, निदेशक डॉ. अर्चना वर्मा ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


