Kanpur News: सिविल सर्विसेज जिला ट्रायल में खिलाड़ी चयनित
Kanpur News: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेल निदेशालय उप्र द्वारा सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के ट्रायल संपन्न हुए। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभा दिखाई, जिनमें पॉवरलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बेस्ट फिजिक्स, तैराकी, कबड्डी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन शामिल हैं। चयनित खिलाड़ियों में डॉ. कुमकुम पांडेय, मनीष मिश्रा और अंजलि चौरसिया जैसे प्रतिभागी शामिल हैं।

Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता खेल निदेशालय उप्र की ओर से गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिता के ट्रायल संपन्न हुए। जिला स्तरीय ट्रायल में विभिन्न विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने ट्रायल में दम दिखाकर प्रतिभा दिखाई।ग्रीन पार्क स्टेडियम के क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर पॉवरलिफ्टिंग में आयुष विभाग की चिकित्साधिकारी डॉ. कुमकुम पांडेय, प्रादेशिक सेवायोजन विभाग के वरिष्ठ सहायक मनीष मिश्रा, श्रम आयुक्त के प्रधान सहायक रविंद्र सिंह चौहान का चयन हुआ। एथलेटिक्स में राज्य कर विभाग की उपायुक्त अंजलि चौरसिया, प्राविधिक शिक्षा विभाग के कनिष्ठ सहायक मनीष पाल चयनित हुए हैं।
बेस्ट फिजिक्स में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिकेत सिंह परिहार, तैराकी में खेल विभाग के कनिष्ठ सहायक अविनाश कुमार व कबड्डी में नलकूप निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक अभिषेक कुमार का चयन किया गया है। टेबल टेनिस में जिला न्यायालय के कनिष्ठ सहायक सूर्यांश मिश्रा व प्राविधिक शिक्षा विभाग के वैभव आनंद चयनित हुए हैं। बैडमिंटन में श्रम आयुक्त कार्यालय के प्रधान सहायक विवेक कुमार, सिविल जज सौरभ, न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्पित गोयल व जिला न्यायालय के आशुलिपिक वैभव भाटिया का चयन हुआ है।

