कानपुर देहात में करंट से सिविल इंजीनियर की मौत
कानपुर देहात। रूरा थाने के गुइसर गांव में रहने वाले सिविल इंजीनियर की रविवार भोर करंट की चपेट मे आने से हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के...
कानपुर देहात। रूरा थाने के गुइसर गांव में रहने वाले सिविल इंजीनियर की रविवार भोर करंट की चपेट मे आने से हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
गुइसर में वाले संदीप कुमार (32) दिल्ली में सिविल इंजीनियर थे। उनकी पत्नी मनोरमा और बच्चे गांव में थे, उनको लेने के लिए वह दिल्ली से गांव आए थे। रविवार सुबह घर में पंखा बंद करते समय करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने किसी तरह किसी तरह उनको अलग किया। इसके बाद भाई प्रदीप व पत्नी उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ निशांत पाठक ने परीक्षण के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी मनोरमा बदहवास हो गई।