ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरताइक्वांडो में शहर के खिलाड़ियों को 20 पदक

ताइक्वांडो में शहर के खिलाड़ियों को 20 पदक

कानपुर। वरिठ संवाददाता उप्र ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित हुए 36वें सब...

ताइक्वांडो में शहर के खिलाड़ियों को 20 पदक
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरMon, 20 Mar 2023 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। वरिठ संवाददाता

उप्र ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित हुए 36वें सब जूनियर और 5वें कैडेट प्रदेशस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर 20 पदक हासिल किए। बरेली में प्रदेशभर के लगभग 500 खिलाड़ियों के बीच शहर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सात स्वर्ण और सात रजत और छह कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी मार्च के अंतिम सप्ताह में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

ताइक्वांडो विकास संघ के महासचिव सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में अनुज सिंह और आदित्य सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, अजितेश, आलेख और यशराज ने रजत व रित्विक, नकुल और अमृत शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका वर्ग सोना यादव ने स्वर्ण और शनाया ने कांस्य पदक और कैडेट बालक वर्ग में अहम ने स्वर्ण, अर्नव और अनुभव ने रजत और निहाल तथा ऋषभ ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट बालिका वर्ग में पूर्णिमा ने स्वर्ण और चाहत ने रजत पदक तथा, कैडेट के पूमसे वर्ग में अहम और अन्वी ने स्वर्ण और अथर्व ने रजत पदक जीता। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले सात खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से झारखंड और राजस्थान में 29 से 31 मार्च को आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें