वॉलीबाल में जयपुरिया स्कूल ने जीता खिताब
वॉलीबाल में जयपुरिया स्कूल ने जीता खिताब वॉलीबाल में जयपुरिया स्कूल ने जीता खिताब वॉलीबाल में जयपुरिया स्कूल ने जीता खिताब

कानपुर। सिविल लाइंस स्थित यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में 4 से 5 मई के बीच सीआईएससीई नॉर्थ जोन वॉलीबाल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों की बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में जयपुरिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता खिताब जीता। वहीं, मेजबान यूनाइटेड पब्लिक स्कूल, सिविल लाइंस की टीम उपविजेता रही। जबकि, बॉबसन स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति दास ने किया। आयोजन का संचालन क्रीड़ा विभाग की पूनम सिंह, विजय श्रीवास्तव और आनंद उपाध्याय ने किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. इंद्रमोहन रोहतगी व जनरल सेक्रेटरी रोचक रोहतगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


