चाइनीज मांझे से बाइक सवार का गला कटा, 16 टांके लगे

Mar 06, 2026 02:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - चकेरी में एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के गले पर गहरा कट लगा, जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और 16 टांके लगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

चाइनीज मांझे से बाइक सवार का गला कटा, 16 टांके लगे

चकेरी। जाजमऊ नये गंगापुल पर बुधवार की शाम एक बाइक सवार चाइनीज मांझे की चपेट में आकर लहूलुहान हो गया। इससे युवक के गले पर लंबा कट लग गया। गंभीर हालत में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां युवक की गले पर करीब 16 टांके लगे हैं। फिलहाल घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। चकेरी के शिवकटरा निवासी रघुवीर यादव के अनुसार, बुधवार शाम को वह होली के त्योहार के चलते बाइक से साले जयप्रकाश के साथ उन्नाव के झागरपुर जा रहे थे। जयप्रकाश प्राइवेट चालक हैं।

बहनोई रघुवीर ने बताया कि जयप्रकाश बाइक चला रहे थे, उन्होंने हेलमेट भी पहना रखा था। लेकिन, जब वे बाइक से नए गंगापुल के बीच में पहुंचे तो कहीं से चाइनीज मांझा उनके हेलमेट में आकर टकराया। फिर शीशे से सरकते हुए नीचे गले तक जा पहुंचा और रगड़ते हुए निकल गया। मांझे की रगड़ से जयप्रकाश की गले में गहरा घाव हो गया, जिससे दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। वहीं, जयप्रकाश लहुलूहान हो गए थे। बहनोई रघुवीर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल जयप्रकाश को पास के एक निजी अस्पताल ले गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। हालत गंभीर देखकर परिजन सर्वोदय नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। रघुवीर ने बताया कि जयप्रकाश की गले में करीब 16 टांके लगे हैं। मामले में जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया की पीड़ित पक्ष का तहरीर पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।चाइनीज मांझे की वजह से हाल में हुई घटनाएं1- 10 फरवरी 2026 को खपरा मोहाल निवासी सुरेश विश्कर्मा फेथफुलगंज में घायल हुए थे, उनके माथे में 15 टांके लगे थे।2- 16 जनवरी 2025 को किदवईनगर में छात्र सत्यम सिंह का चेहरा बुरी तरह से कट गया था।3- 25 नवंबर 2025 को दानाखोरी निवासी शुभम मरे कंपनी पुल पर और 2024 में बर्रा निवासी गुड्डू वर्मा परेड चौराहे पर चाइनीज मांझे से घायल हुए थे।4- 9 फरवरी 2026 को महाराजपुर थानाक्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज के पास नंदराम भी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।